हिमंत बिस्व सरमा का बयान, असम में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर हमारी पैनी नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

तेजपुर (असम)। देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव और हिंसक घटनाओं के मद्देनजर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। सरमा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम कानून और व्यवस्था की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोगों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।’’ 

इसे भी पढ़ें: असम में हिमंत बिस्व सरमा ने किया पहला कैबिनेट विस्तार, विभागों में भी फेरबदल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की ओर से पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गयी विवादास्पद टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर सरमा ने कहा, ‘‘भारत सरकार ने पहले ही इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बयान सार्वजनिकहै। उसके बाद, मुझे नहीं लगता कि राज्य सरकार के पास इस पर कुछ नया कहने के लिए है।’’ कांग्रेस और असम जातीय परिषद (एजेपी) ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए अलग-अलग पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस ने इसको लेकर अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत