Assam में Himanta Biswa Sarma की ताजपोशी, PM Modi बोले- आप एक उत्कृष्ट प्रशासक हैं

By अभिनय आकाश | May 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमंता बिस्वा सरमा को असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमताओं की प्रशंसा की। एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि असम के लिए एक गौरवशाली दिन! लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार ने पदभार ग्रहण किया है। डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा जी को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई। उन्होंने एक उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और राज्य के लिए अग्रणी कार्य किए हैं। आगामी कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने नव नियुक्त मंत्रियों रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग को भी बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वे असम के विकास पथ को मजबूत करने में योगदान देंगे।

इसे भी पढ़ें: असम में 'सरमा' युग का विस्तार... हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

असम के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके समर्थन और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाह राज्य में शांति और समृद्धि बहाल करने के प्रयासों में “चट्टान की तरह” खड़े रहे। सरमा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और असम भर में एनडीए कार्यकर्ताओं को गठबंधन की चुनावी सफलता में योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने मंत्री सहयोगियों को बधाई भी दी और "विकसित और सुरक्षित असम" के निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार

Delhi Police ने सौरभ भारद्वाज और Jarnail Singh समेत कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया