हिमंत ने असम में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बुधवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए राज्य की राजधानी में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।

आदाबारी से जालुकबारी तक आयोजित रैली में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। भूतपूर्व पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राणा प्रताप कलिता भी मार्च में शामिल हुए।

रैली के दौरान तिरंगा लिये भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भारत माता की जय , भारतीय सेना जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, हमारी सेनाओं ने दिखा दिया है कि वे दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन को करारा झटका दिया। इसकी सफलता और हमारी सेनाओं की वीरता का जश्न मनाने के लिए मैं गुवाहाटी में तिरंगा यात्रा में हिस्सा ले रहा हूं।

सैकिया ने सशस्त्र बलों की भी प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने शेष विश्व को भारत की ताकत दिखाई है। सत्तारूढ़ भाजपा ने असम के अन्य शहरों में भी इसी तरह की तिरंगा यात्राएं आयोजित कीं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार