Tipra Motha की ओर से उठाए गए मुद्दों को हल करने की आवश्यकता : Himanta

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि टिपरा मोथा द्वारा उठाए गए मुद्दों को केंद्र और त्रिपुरा की नई सरकार द्वारा हल करने की आवश्यकता है। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यहां पहुंचने के बाद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोगों के विश्वास की पुन: पुष्टि करते हैं।

त्रिपुरा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी टिपरा मोथा ने सरकार में शामिल होने के भाजपा के प्रस्ताव को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि इसके लिए ‘ग्रेटर तिपरालैंड’ पर लिखित आश्वासन की आवश्यकता है। शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे काम के कारण मिजोरम को छोड़कर सभी पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा आगे चल रही है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में शपथ ग्रहण समारोह आठ मार्च को होगा जबकि मेघालय और नगालैंड में सात मार्च को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ