असम के मंदिर में राहुल गांधी को आने से रोके जाने वाली बात पर हिमंत सरमा का तंज, कहा- राम राज्य

By अभिनय आकाश | Jan 22, 2024

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान नागांव जिले में समाज सुधारक श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली बताद्रवा थान जाने की अनुमति नहीं दिए जाने पर कटाक्ष किया। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, "राम राज्य। राहुल गांधी ने अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को नगांव में धरना दिया, जब उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बताद्रवा थान जाने की अनुमति नहीं दी गई।

इसे भी पढ़ें: खरगे, राहुल गांधी ने मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय के स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाई

स्थानीय सांसद और विधायक को छोड़कर, किसी भी कांग्रेस नेता को मंदिर स्थल से लगभग 20 किमी दूर हैबोरागांव से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। वीडियो में राहुल गांधी एक सुरक्षा अधिकारी से रोके जाने का कारण पूछते नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आज कहा कि राहुल गांधी वहां जाना चाहते थे। हम 11 जनवरी से कोशिश कर रहे थे और हमारे दो विधायकों ने इसके लिए प्रबंधन से मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़ें: असम सरकार भारत में सबसे भ्रष्ट है: राहुल गांधी ; भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने राज्य में किया प्रवेश

रमेश ने कहा कि हमने कहा था कि हम 22 जनवरी को सुबह 7 बजे वहां आएंगे। हमें बताया गया था कि हमारा स्वागत किया जाएगा। लेकिन कल, हमें अचानक बताया गया कि हम दोपहर 3 बजे से पहले वहां नहीं आ सकते। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा, "यह राज्य सरकार का दबाव है। हम वहां जाने की कोशिश करेंगे, लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद वहां जाना बहुत मुश्किल है क्योंकि हमें अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी।


प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी