हिंदी सिनेमा को लगा एक और बड़ा झटका, बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन

By अभिनय आकाश | Apr 30, 2020

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। वह 67 वर्ष के थे। उनके भाई एवं अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा, ‘‘ वह नहीं रहे। उनका निधन हो गया है। 'ऋषि कपूर' एक सितारा जिसने न जाने कितने किरदारों के माध्यम से समाज के अलग-अलग रुपों को प्रस्तुत किया। अलग-अलग पीढ़ियों को जोड़ा चाहे वो 70 का दशक हो या 80 का दशक, हर किरदार वो इस तरह से निभाते चले गए, जिसने उन्हें सदाबहार अभिनेता की श्रेणी में शामिल कर दिया। वो दुनिया से विदा हो गए। अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल  ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के इस बारे में शोक प्रकट करते हुए लिखा, 'वो चले गए... ऋषि कपूर चले गए...मैं खत्म हो गया हूं!'

बता दें कि अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे अभिनेता ऋषि कपूर का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने बीती रात कहा था कि, ‘‘ वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इसे भी पढ़ें: “पैमाना कहे है कोई, मैखाना कहे है दुनिया तेरी आँखों को भी, क्या क्या ना कहे है” आई लव यू

कल इरफान ने कहा था अलविदा

इससे पहले फिल्म अभिनेता इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया था। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इरफान खान ने 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इरफान काफी लंबे वक्त से बीमार थे और बीते दिनों ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी