Article 343 और देवनागरी लिपि, 14 सितंबर को Hindi Diwas मनाने के पीछे का यह है मुख्य कारण

By अनन्या मिश्रा | Sep 14, 2026

हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल और कॉलेजों में मुख्य रूप से निबंध, स्पीच, वाद-विवाद, कविता और क्विज जैसी प्रतियोगिताएं होती हैं। वहीं भारत देश के कई राज्यों में हिंदी प्रमुख संपर्क भाषा के रूप में इस्तेमाल होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है और इस दिन को मनाए जाने का कारण और इतिहास क्या है।

क्यों मनाया जाता है ये दिन

देश की आजादी के बाद हिंदी भाषा को बढ़ावा देने और इसके महत्व को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए हिंदी दिवस को मनाए जाने की शुरूआत हुई थी। हिंदी दिवस को मनाए जाने का मुख्य मकसद लोगों को अपनी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जोड़ना है।

महत्व

हिंदी दिवस सिर्फ एक भाषा का उत्सव नहीं है, बल्कि यह भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को समझने का भी मौका है। हिंदी साहित्य ने देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक चेतना को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है। वहीं महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर, प्रेमचंद और हरिवंश राय बच्चन जैसे साहित्यकारों ने हिंदी दिवस को अधिक समृद्ध बनाने का काम किया है।

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor में ध्वस्त हुए PoK के आतंकी कैंप फिर तैयार, सामने आईं तस्वीरें

Indonesia के Java Sea में नौका डूबने से 6 की मौत, लापता 129 लोगों के लिए बचाव अभियान तेज

KEC International को विभिन्न कारोबारों में मिले 1303 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर

Ganesh Chaturthi पर बप्पा के लिए ऐसे बनाएं Modak Kheer, बेहद आसान है Recipe