केंद्र सरकार की नामपट्टिकाओं पर लिखे हिंदी शब्दों पर तमिलनाडु में पोती गयी कालिख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2019

तिरूचिरापल्ली। तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली में बीएसएनएल और हवाई अड्डा समेत केंद्र सरकार के कार्यालयों में लगी नाम पट्टिकाओं पर लिखे हिंदी नामों पर कालिख पोत दी गयी। पुलिस ने बताया कि यह मामला शनिवार सुबह प्रकाश में आया। उन्होंने बताया कि इन बोर्डों पर लिखे अंग्रेजी के शब्दों को विरूपित नहीं किया गया है। यह घटना केंद्र द्वारा प्रस्तावित तीन-भाषा के फार्मूले के लेकर उत्पन्न हुए विवाद की पृष्ठभूमि में हुई है। 

राज्य के विपक्षी दलों ने केंद्र के इस कदम को राज्य पर हिंदी ‘थोपने’ की कोशिश करार दिया था। प्रमुख विपक्षी दल द्रमुक और अन्य ने इस कदम का पुरजोर विरोध करते हुए जोर देकर कहा था कि केवल दो भाषाओं का फार्मूला जारी रहना चाहिए। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आगाह किया है कि नाम पट्टिकाओं को विरूपित करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष