अजय देवगन की फिल्म “थैंक गॉड” में पेश होगा श्रीलंकाई गाने का हिंदी संस्करण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2021

मुंबई। श्रीलंकाई गायिका योहानी के लोकप्रिय गीत “मानिके मगे हिते” का हिंदी संस्करण तैयार होगा जो अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म “थैंक गॉड” के लिए फिल्माया जाएगा। मूल रूप से सिंहली में 2020 में आए इस गाने को सतीशन रतनायका ने गाया है और चमत संगीत ने इसे लयबद्ध किया था। इस साल गाने के ‘कवर’ संस्करण को योहानी और सतीशन ने गाया और इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया मंचों पर यह छा गया। फिल्म निर्माताओं के अनुसार, गीत के विशेष हिंदी संस्करण के लिए तनिष्क बागची संगीत देंगे और रश्मि विराग गाने के बोल लिखेंगे।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री