बांग्लादेश हिंसा के बाद पाकिस्तान से भारत आ रहे हिंदू परिवार? प्रभासाक्षी के सवाल पर विदेश मंत्रालय का आया जवाब

By अंकित सिंह | Aug 08, 2024

बांग्लादेश में अस्थिरता का दौर जारी है। साथ ही साथ इस तरीके की खबरें आ रही है कि वहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। हालांकि भारत इसको लेकर लगातार अपनी नजर रख रहा है। इन सब के बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की ओर से आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई और पूरी स्थिति की जानकारी दी गई है। इसी कड़ी में प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से यह सवाल पूछा कि बांग्लादेश में जो अल्पसंख्यकों की स्थिति है उसके बाद पाकिस्तान में भी उनके भीतर भय देखने को मिल रहा है। नीरज दुबे ने सवाल में यह भी जोड़ा कि इस तरह की भी खबरें हैं कि कुछ लोगों ने भारत से शरण मांगी है। कुछ ने टूरिस्ट वीजा के लिए आवेदन किया है। इस मामले में आप क्या अपडेट देना चाहेंगे?

इसे भी पढ़ें: पापा, रुकवा दीजिए हिंदुओं पर अत्याचार, बांग्लादेश हिंसा पर उद्धव ने पीएम मोदी को लेकर ये क्या कह दिया?

जोधपुर के एक निवासी ने खुद को अशोक बताते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी के 16 पाकिस्तानी हिंदू रिश्तेदारों और एक अन्य परिवार के पांच सदस्यों को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान से लाया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तानी हिंदू टूरिस्ट वीजा पर भारत आना चाह रहे हैं। पाकिस्तानी हिंदुओं को इस बात का भय है कि बांग्लादेश में हो रही हिंसा के चलते उनके खिलाफ भी स्थानीय इस्लामवादी हिंसा पर उतारू हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष

Congress के नए कार्यकारी अध्यक्ष Imran Masood बोले, पार्टी हित सर्वोपरि रहेगा

राजस्थान में Vishvendra Singh को कांग्रेस का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

BJP कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सपा और कांग्रेस का मुकाबला करें, Vinod Tawde का आह्वान