हिंदू नेताओं ने रामजन्म भूमि आंदोलन में आडवाणी, अशोक सिंघल के योगदान को सराहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2019

नयी दिल्ली। राम जन्म भूमि आंदोलन से जुड़े अहम हिंदू नेताओं ने इस आंदोलन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के दिवंगत नेता अशोक सिंघल और भाजपा के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी के योगदान को सराहा। आंदोलन से जुड़े रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने उच्चतम न्यायालय के फैसले को ‘ऐतिहासिक’ बताते हुए कहा कि इसका सभी समुदायों को ‘खुले मन’ से स्वागत करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या फैसले पर VHP का बयान, हिंदू स्वभाव से ही अपनी मर्यादाओं में रहता है, किसी को अपमानित नहीं किया जाएगा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व विचारक के एन गोविंदाचार्य ने फैसले पर ‘ खुशी’ जताई और कहा कि देश अब ‘राम मंदिर से राम राज्य’ की ओर बढ़ सकता है। जब उनसे पूछा गया कि रामजन्म भूमि आंदोलन की सफलता का श्रेय वह किसे देंगे? गोविंदाचार्य ने कहा, ‘‘लाखों लोगों ने जिन्होंने बलिदान दिया, आंदोलन के नेतृत्व को और सबसे अधिक इसका श्रेय मैं अशोक सिंघल और लाल कृष्ण आडवाणी को दूंगा।’’ सिंघल लंबे समय तक विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष थे और भाजपा के आंदोलन में शामिल होने से पहले उन्होंने ही इसे व्यापक रूप दिया। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने शनिवार को सर्वसम्मति के फैसले में अयोध्या में 2.77 एकड़ विवादित भूमि पर राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करते हुये केन्द्र को निर्देश दिया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद निर्माण के लिये किसी वैकल्पिक लेकिन प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ भूखंड आबंटित किया जाये।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास