कर्नाटक सरकार को धमकी देने वाले हिंदू महासभा के नेता गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

मंगलुरु। हिंदू महासभा (एचएमसी) के राज्य सचिव धर्मेंद्र को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और कर्नाटक की भाजपा सरकार को मैसूर में एक मंदिर तोड़े जाने को लेकर धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। धर्मेंद्र ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अगर राज्य में मंदिरों को तोड़ना जारी रहा, तो हिंदू महा सभा बोम्मई के नेतृत्व वाली ‘‘कमजोर’’ भाजपा सरकार को नहीं बख्शेगी।

इसे भी पढ़ें: कैप्टन कूल ने फिर किया साबित, 'धोनी रिव्यू सिस्टम' से बचना मुश्किल है

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी),153 (ए), 502 (2) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभा के नेता राजेश पवित्रन, प्रेम, संदीप समेत अन्य पदाधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी