इंग्लैंड में हिंदू मंदिर को कट्टरपंथी मुसलमानों की भीड़ ने घेरा, लगाए ‘अल्लाह-हु-अकबर’ के नारे, वीडियो वायरल

By अभिनय आकाश | Sep 21, 2022

लंदन के लीसेस्टर में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ सहित हिंसा की एक घटना के बाद मुस्लिम भीड़ ने इंग्लैंड के स्मेथविक में एक हिंदू मंदिर के सामने विरोध करने का प्रयास किया। मंदिर की ओर जाते समय भीड़ का अल्लाहु अकबर के नारे लगाने का एक वीडियो सामने आया है। प्रदर्शनकारी स्मेथविक क्षेत्र में दुर्गा भवन हिंदू मंदिर की ओर जा रहे थे। यहां सुरक्षाबलों ने जहां भीड़ को रोककर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की, वहीं इनमें से कुछ प्रदर्शनकारियों ने दीवार पर चढ़ने की भी कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन में आर्थिक संकट के बीच शाही परिवार के प्रशंसकों ने लंदन के पर्यटन की दी रफ्तार

इसके बाद लगभग 200 कथित मुसलमानों की भीड़ ने स्मेथविक शहर में दुर्गा भवन हिंदू मंदिर की ओर मार्च किया। इस समय, दावा किया जाता है कि प्रदर्शनकारियों ने अल्लाहु अकबर के नारे लगाए। इस बीच सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की ताकि कानून-व्यवस्था की समस्या न हो। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मंदिर क्षेत्र में दीवार पर चढ़ने की कोशिश की। 8 अगस्त को दुबई में खेले गए भारत-पाकिस्तान के मैच के बाद लंदन के हालात बिगड़ने लगे। लंदन में लीसेस्टर में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ सहित हिंसा की घटनाएं भी देखी गईं थी। 

प्रमुख खबरें

दुनियाभर में PSL की हुई फजीहत, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया ये बड़ा खुलासा

कोयल से हुई बात (व्यंग्य)

Coimbatore में Rahul Gandhi का नो शो, K Annamalai बोले- INDIA गठबंधन में सब ठीक नहीं है

Modi Cabinet Meeting में लिये गये बड़े फैसले, राजस्थान को रिफाइनरी और मेट्रो की सौगात, देश के किसानों को फिर दिया बड़ा तोहफा