पाकिस्तान: हिंदू मंदिर में देवताओं की मूर्तियों में तोड़फोड़, दहशत में हिंदू समुदाय के लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2022

कराची (पाकिस्तान)।पाकिस्तान के कराची शहर में एक हिंदू मंदिर में देवताओं की मूर्तियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के पूजा स्थलों में तोड़फोड का यह ताजा मामला है। पुलिस ने बताया कि कराची कोरंगी इलाके के श्री मारी माता मंदिर में बुधवार को देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की गई। मंदिर कोरंगी थानाक्षेत्र में ‘‘जे’’ इलाके में स्थित है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर को मुआयना करने के बाद मामले के बारे में पूछताछ की।

इसे भी पढ़ें: तालिबान शासन के साथ संबंध को लेकर भारत के अपने हित हैं: अमेरिका

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू आबादी के मंदिरों को अक्सर भीड़ द्वारा निशाना बनाया जाता है। अक्टूबर में, कोटरी में सिंधु नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक मंदिर को अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर निशाना बनाया था। इस संबंध में कोटरी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, पाकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं। हालांकि, समुदाय के अनुसार देश में 90 लाख से अधिक हिंदू हैं। पाकिस्तान की अधिकतर हिंदू आबादी सिंध प्रांत में बसी है। वे अक्सर कट्टरपंथियों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत करते हैं।

प्रमुख खबरें

Cauvery, Mekedatu प्रोजेक्ट्स पर Karnataka में आज बंद, संगठनों ने दिया नैतिक समर्थन

झूला झूलीं और हाथों में लगवाई मेहंदी... कुछ इस तरह Kangana Ranaut ने Rekha Gupta के घर मनाई पहली तीज

Hariyali Teej Beauty Tips: महंगे पार्लर जाने की जरूरत नहीं, Kiwi Facial से घर पर पाएं Instant Glow

Air India Phuket-Delhi Flight: ऑटोपायलट से पहले 3 Hydraulic अलर्ट, क्यों झूले 300 फीट नीचे यात्री?