कट्टरपंथियों ने हिंदू महिला से किया गैंगरेप, फिर पेड़ से बांधा, काटे बाल, बांग्लादेश में शर्मनाक करतूत!

By अभिनय आकाश | Jan 06, 2026

बांग्लादेश से हिंदू महिला से हैवानियत का मामला विधवा महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। महिला को पेड़ से बांधकर पीटा गया। झिनाईदा जिले में यह वारदात हुई है। चार लोगों के खिलाफ हालांकि शिकायत दर्ज की गई है। हसन नाम का आरोपी गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेश में 44 साल की एक हिंदू विधवा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो स्थानीय युवकों ने महिला को पेड़ से बांधकर उसके साथ रेप किया और उनके बाल काट दिए। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता के अनुसार, करीब ढाई साल पहले उन्होंने शाहिन और उसके भाई से 20 लाख टका में एक दो मंजिला मकान और जमीन खरीदी थी। इसके बाद से ही शाहिन उस पर बुरी नजर रखने लगा था। घटना की रात महिला को इतनी यातनाएं दी गई कि वह बेहोश हो गई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: जिसे Delhi Police ने 'बांग्लादेशी' बताया, उस Sunali Khatun ने दिया बेटे को जन्म, अभिषेक बनर्जी ने जताई खुशी

हादी केस में चार्जशीट

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कहा कि छात्र नेता शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या के मामले में अंतिम चार्जशीट दाखिल की जाएगी। सरकार ने आश्वासन दिया कि न्याय मिलेगा। बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने है। गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि अंतरिम सरकार हादी के मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त