By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2020
नयी दिल्ली। हिंदूजा समूह ने निजी बैंकों में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी बढ़ाकर 26 प्रतिशत करने का पक्ष लेते हुए कहा कि वह इस पर अमल करने में अग्रणी रहेगा। अभी निजी बैंकों में प्रवर्तकों को 15 प्रतिशत तक हिस्सेदारी रखने की मंजूरी है। हिंदूजा समूह निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का प्रवर्तक है। उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक निजी क्षेत्र के बैंकों में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी की सीमा मौजूदा 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 26 प्रतिशत करने पर विचार कर रहा है।