Bangladesh में फिर हिंदू निशाने पर, Joy Mahapatro की हत्या के बाद बढ़ा खौफ, परिवार का दावा- सुनियोजित साजिश

By अभिनय आकाश | Jan 10, 2026

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी है और एक अन्य हिंदू युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जॉय महापात्रो के रूप में हुई है, जो सुनामगंज जिले के भंगादोहोर गांव का निवासी था। परिवार के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को घटी। जॉय को एक स्थानीय दुकान पर बुलाया गया था, जहां एक स्थानीय व्यक्ति ने उस पर हमला किया। उसे सिलहट एमएजी उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि जॉय को अमीरुल इस्लाम नाम के एक व्यक्ति ने जहर दिया था। वे इसे 'सुनियोजित हत्या' बता रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Pakistan और Bangladesh में हिंदू लहूलुहान हो रहे हैं और दुनिया खामोशी से तमाशा देख रही है

इसके बाद, मयमनसिंह में 42 वर्षीय बजेंद्र बिस्वास की उनके सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी और शरियतपुर जिले में 50 वर्षीय खोकन दास को जलाकर राख कर दिया गया। 5 जनवरी को जेस्सोर जिले में पत्रकार राणा प्रताप बैरागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक दिन बाद, नरसिंगदी जिले में 40 वर्षीय शरत मणि चक्रवर्ती की हत्या कर दी गई। 

प्रमुख खबरें

Delhi में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, 23 दल साथ लेकिन Kejriwal-Stalin ने बढ़ाई टेंशन

Jharkhand में INDIA Alliance की राह आसान, राज्यसभा चुनाव में JMM-Congress के बीच 1-1 सीट पर बनी सहमति

CBSE Scam का पर्दाफाश करने वाले छात्रों से मिले Rahul Gandhi, PM Modi पर कसा तंज

Wrestler Vinesh Phogat का डबल अटैक, Fake Voters से लेकर Gas की कीमतों पर सरकार को घेरा