हिंदुओं के पास भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है: योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2019

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि हिन्दुओं के पास भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा, जिस तरह बसपा प्रमुख मायावती ने मुस्लिमों के लिए वोट मांगे हैं। मुस्लिमों से कहा है कि वे सिर्फ गठबंधन के लिए वोट करें और अपना वोट बंटने ना दें। अब हिंदुओं के पास भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। 

इसे भी पढ़ें: देश को केवल नरेंद्र मोदी दे सकते हैं मजबूत सरकार: अमित शाह

उल्लेखनीय है कि मायावती ने देवबंद में गठबंधन की संयुक्त रैली में कहा था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हर समुदाय के लोग रहते हैं। सहारनपुर, बरेली में मुसलमानों की आबादी काफी अधिक है।  मैं उनसे कहना चाहती हूं कि वे कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट बंटने ना दें। अपना वोट सपा—बसपा—रालोद गठबंधन को दें। योगी शुक्रवार को गाजियाबाद में मोदी जी की सेना कहकर विवादों के घेरे में आ चुके हैं। इसके बाद चुनाव आयोग को उन्हें आगाह करना पडा कि वे भविष्य में अपने वक्तव्यों में सतर्कता बरतें।

प्रमुख खबरें

Punjab Assembly का बड़ा फैसला: Private Schools की मनमानी पर लगाम, अब 5% से ज्यादा नहीं बढ़ेगी Fees

हम नहीं मानेंगे...अब ट्रंप को ही आंखें दिखा रहे नेतन्याहू, प्लान कर दिया खारिज!

Lok Sabha में नौटंकी बंद करो! Naresh Mhaske ने विपक्ष को लताड़ा, बोले- बस सुर्खियों का खेल

Ranchi में छात्रों पर बल प्रयोग गलत; Rahul Gandhi बोले- बातचीत ही समाधान