2 करोड़ नौकरियां, महंगाई समेत कई मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कर रहे हिंदू-मुस्लिम: महबूबा मुफ्ती का भाजपा पर हमला

By अनुराग गुप्ता | May 16, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने वादा किया था कि हम साल में 2 करोड़ नौकरियां देंगे। लेकिन उनके पास इन सवालों का जवाब नहीं है। ऐसे में लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुस्लमान कर रहे हैं। इसके साथ ही महबूबा मुफ्ती ने ज्ञानवापी मस्जिद का भी जिक्र किया। दरअसल, ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम संपन्न हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि मैं बार-बार अपने मुसलमान भाईयों से कहती हूं कि इनको बोलों की एक ही बार मस्जिदों की लिस्ट बताओ, जिस पर आपकी नजर है। मैंने पहले भी कहा था कि हम जहां पर सजदा करेंगे, हमारा अल्ला वहीं हैं। क्या भाजपा वाले हमें इस बात की गारंटी देगी कि जो उसने 2 करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी क्या वो देंगे ? कांग्रेस के वक्त में पेट्रोल जो 60 रुपए लीटर था, उसको 60 रुपए पर ले आएंगे। अब यह लोग ज्ञानवापी मस्जिद के पीछे पड़े हैं क्या इसको लेने के बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: 'श्रीलंका से भी बदतर हो जाएंगे हमारे मुल्क के हालात', महबूबा बोलीं- उम्मीद है पड़ोसी मुल्क से सबक लेगी भाजपा 

ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम पूरा

गौरतलब है कि वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में कड़ी सुरक्षा के बीच में सर्वे का काम पूरा हो चुका है। इस बीच हिंदू पक्ष के एक वकील ने दावा किया कि सर्वे दल को परिसर में नंदी (भगवान शिव की सवारी) की एक प्रतिमा और एक शिवलिंग मिला है। जिसके बाद वाराणसी कोर्ट ने जिला प्रशासन को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के उस हिस्से को सील करने का निर्देश दिया, जहां पर शिवलिंग मिलने का दावा किया गया।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत