'हिंदू कभी धर्म पूछकर नहीं मारते, दिखानी होगी शक्ति', पहलगाम हमले पर मोहन भागवत का बयान

By अंकित सिंह | Apr 25, 2025

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों से उनके धर्म के बारे में पूछताछ करने के बाद उनकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि एक हिंदू कभी ऐसा कृत्य नहीं करेगा। उन्होंने सरकार से पहलगाम आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया, जिसमें 26 लोग, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, बंदूकधारियों द्वारा मारे गए थे। आरएसएस प्रमुख ने मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों से उनका धर्म पूछा गया और उन्हें मार दिया गया। हिंदू ऐसा कभी नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Fawad Khan Abir Gulaal Controversy | पहलगाम हमले के बाद फवाद खान के अबीर गुलाल गाने यूट्यूब से हटा दिए गए

भागवत ने कहा कि रावण भगवान शिव का भक्त था, वेदों का ज्ञाता था, एक अच्छा इंसान बनने के लिए जो कुछ भी चाहिए वो सब उसके पास था, लेकिन उसने जो मन और बुद्धि अपनाई थी वो बदलने को तैयार नहीं थी। रावण तब तक नहीं बदल सकता था जब तक वो मर कर दोबारा जन्म न ले। इसीलिए राम ने रावण को बदलने के लिए उसे मारा। बुरे लोगों का खात्मा होना चाहिए, यही अपेक्षा है। ये अपेक्षा पूरी होगी। पाकिस्तान समर्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के आतंकवादियों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के बीच हिंदुओं को निशाना बनाया और फिर उन पर गोलियां बरसा दीं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद कड़ी कूटनीतिक प्रतिक्रिया में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए, जिसमें 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करना भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

सामाजिक सद्भाव और रिश्ते दांव पर लगाकर सत्ता हासिल करना राजनीति नहीं: एकनाथ खडसे

AFC Under-20 क्वालीफायर में मजबूत सीरिया के खिलाफ अपनी रणनीति पर पूरा ध्यान रखेगी भारतीय Football टीम

नेपाल बाढ़ में फंसे केरल के 45 लोग सुरक्षित, सात अन्य की तलाश जारी: नोर्का रूट्स

अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज चेल्सी से जुड़े, 3 साल का हुआ करार