TMC राज में हिंदू सुरक्षित नहीं, बंगाल की जनता समझ चुकी है... ममता पर गिरिराज सिंह का वार

By अंकित सिंह | May 05, 2025

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। ये वही ममता बनर्जी हैं जिन्होंने कहा था कि उनके रहते कोई भी बांग्लादेशी को नहीं निकाल सकता। उन्होंने दावा किया कि मुर्शिदाबाद में सबकुछ प्रशासन के संरक्षण में हुआ। जब बंगाल में सभी हिंदुओं में आक्रोश की भावना पैदा हुई तो ममता बनर्जी 27 दिन बाद मुर्शिदाबाद मगरमच्छ के आंसू बहाने पहुंचीं। उनके राज में हिंदू वहां सुरक्षित नहीं हैं। बंगाल की जनता ये समझ चुकी है।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल की रिपोर्ट के बाद पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की तेज हुई मांग- अब क्या करेगी मोदी सरकार ?

ममता बनर्जी ने कहा कि हम भारत से प्यार करते हैं, कृपया भारत को किसी भी आपदा से बचाएं। कृपया उन लोगों को न्याय दें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। गंदी राजनीति मत करो; मैं गंदी राजनीति बर्दाश्त करने वाली आखिरी व्यक्ति हूँ। मैंने 10-12 प्रधानमंत्रियों को देखा है और उनके साथ काम किया है। मैं कार्यवाहक प्रधानमंत्री से कहना चाहती हूँ कि सांप्रदायिक दंगों की देखभाल करने के बजाय सीमा का ध्यान रखें। मैं प्रधानमंत्री की बात नहीं कर रही हूँ। भाजपा कह सकती है कि देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री कौन है...जब आप कुर्सी पर होते हैं, तो आप लोगों को विभाजित नहीं कर सकते।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects