हिंदुस्तान एक खुद्दार मुल्क, कोई उसे आंख नहीं दिखा सकता! इमरान खान ने की भारत की तारीफ

By निधि अविनाश | Apr 09, 2022

सत्ता पर बने हुए खतरे के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार रात को राष्ट्र को संबोधित किया। इमरान खान ने अपने संबोधन में अमेरिका की जमकर बुराई की और भारत की तारीफ के पुल बांधे। इमरान खान ने अपना यह संबोधन ऐसे समय पर किया जब शनिवार को इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की जाएंगी।

मैं कोई अमेरिका विरोधी नहीं हूं

इमरान खान ने अपने संबोधन में कहा कि, मैं कोई अमेरिका विरोधी नहीं हूं, लेकिन साजिश के खिलाफ हूं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान के खिलाफ साजिशे रची है। हमारे राजदूत ने अमेरिकी राजदूत से बात की थी और इसकी सारी जानकारी शहबाज शरीफ को थी। इमरान खान ने कहा कि हम पैसे लेते है इसलिए हमारी इज्जत नहीं होती है। विपक्षी नेताओं को डॉलर का लालच है। फैसला कौम को करना होगा कि वो अपनी जम्हूरियत की हिफाजत करे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह