हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स का मुनाफा तीसरी तिमाही में 12 प्रतिशत घटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2022

नयी दिल्ली|  हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (एचएमवीएल) ने बृहस्पतिवार को बताया कि 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 11.50 प्रतिशत घटकर 31.14 करोड़ रुपये रह गया।

हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में एचएमवीएल की परिचालन आय 199.72 करोड़ रुपये रही, जो इससे एक साल पहले इसी तिमाही में 162.59 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने बताया कि तीसरी तिमाही में उसका कुल खर्च सालाना आधार पर 153.53 करोड़ रुपये से बढ़कर 182.69 करोड़ रुपये हो गया।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त