इंडियन आर्मी के प्रति एकता कपूर की अश्लील सोच? हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराई शिकायत

By रेनू तिवारी | Jun 02, 2020

टीवी के सबसे विवादित शो  बिग बॉस 13 के हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक तो आपको याद ही होंगे। संजय दत्त का सबसे बड़ा फैन और अपने बेबाक वीडियो से मशहूर होकर विकास पाठक को बिक बॉस में एंट्री मिली, जहां उन्होंने लोगों का खूब एंटरटेनमेंट किया था लेकिन टॉप 5 में जगह नहीं बना सकें। हिंदुस्तानी भाऊ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि आज मैंने देश के गद्दारों  के खिलाफ आज पुलिस में शिकायत करवाई हैं। देख के ये गद्दार निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर हैं। आखिर वो क्या मामला हैं जिसके कारण विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने इन दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

क्या हैं माममा

आज से लगभग 5 साल पहले 2015 में एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी द्वारा एक वेब सीरीज बनाई गयी थी जिसका नाम XXX था। इस वेब सीरीज में इंडियन आर्मी को लेकर एक आपत्तिजनक सीन दिखाया गया था। जिसके लेकर उस समय भी लोगों से विरोध जताया था लेकिन कोई शिकायत नहीं दर्ज की गयी थी। अब पास साल बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने इसके खिलाफ अवाज उठाई हैं और एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई हैं।

क्या था  XXX में सीन

XXX  में दिखाया गया है कि एक औरत का पति फौज में होता है इसी लिए वह ड्यूटी पर चला जाता है जिसके बाद फौजी की पत्नी का किसी और के साथ अफेयर हो जाता हैं। इस दौरान काफी इंटिमेट सीन वेब सीरीज में दिखाई गये हैं एक सीन में इंडियन आर्मी की वर्दी में सीन दिखाया गया हैं जो काफी आपत्तिजनक और अश्लील था। इस सीन को लेकर बवाल मचा हैं। भाऊ मे शिकायत की है कि ये भारतीय सेना की वर्दी का अपमान हैं। जिसके खिलाफ पुलिस को एक्शन लेना चाहिए।   

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय