हिंदुत्व सबको साथ लेकर चलता है: भागवत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2021

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि हिंदुत्व एक वैचारिक व्यवस्था है जो सबको साथ लेकर चलती है और सबको साथ लाती है।

इसे भी पढ़ें: केरल में मोपला विद्रोह हिन्दुओं का योजनाबद्ध नरसंहार था : आदित्यनाथ

संघ प्रमुख ने कहा कि कभी-कभी बाधाओं को हटाते समय संघर्ष उत्पन्न होते हैं, लेकिन हिंदुत्व संघर्षों के बारे में नहीं है। उन्होंने कहा, “ इसे हिंदुओं को समझना है। लेकिन हिंदुओं को यह भी समझना चाहिए कि बाधाओं को दूर करने के लिए शक्ति की आवश्यकता होती है, क्योंकि दुनिया यही समझती है... हमें शक्तिशाली बनना है, लेकिन... ऐसी शक्ति अत्याचार के लिए कभी नहीं होगी। यह धर्म की रक्षा करते हुए दुनिया को एक साथ लाएगी।”

इसे भी पढ़ें: मोपला विद्रोह को हिन्दुओं का जनसंहार घोषित करे सरकार: आरएसएस

भागवत ने कहा, “ एक राष्ट्र एक साझी संस्कृति और उद्देश्य से जुड़े व्यक्तियों का एक समुदाय है।” भागवत मंगलवार सुबह यहां पहुंचे। आरएसएस की गुजरात इकाई ने बताया कि वह प्रतिष्ठित नागरिकों और स्थानीय उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे।

प्रमुख खबरें

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

पूर्व सांसद Prem Singh Chandumajra ने शिअद पुनर सुरजीत से दिया इस्तीफा

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा