मणिपुर के CM से 5 गुना ज्यादा अमीर हैं उनके दामाद, जानें कितनी है संपत्ति

By अभिनय आकाश | Feb 08, 2022

मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को चुनाव होने हैं। मतगणना 10 मार्च को होगी। मणिपुर में चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के दामाद आरके इमो सिंह की संपत्ति की काफी चर्चा है। इमो सिंह की तरफ से चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार उनकी संपत्ति 5 करोड़ रुपये से अधिक है। ये सीएम एन बिरेन सिंह की संपत्ति से पांच गुना अधिक है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार को इंफाल पूर्वी जिले के हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ भाजपा मणिपुर अध्यक्ष ए शारदा देवी भी थीं। अपने चुनावी हलफनामे में, सिंह ने चल और अचल संपत्ति सहित 1,08,46,392 रुपये की संपत्ति घोषित की। 

मुख्यमंत्री की कुल चल संपत्ति 69,46,392.98 रुपये है। इसमें हाथ में 1,95,000 रुपये नकद और तीन बैंक खातों में 58,26,872 रुपये की शेष राशि शामिल है। उनके पास 6 लाख रुपये से अधिक की महिंद्रा बोलेरो और एक .32 वाल्टर पिस्टल है। बीरेन सिंह ने 39 लाख रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है, जिसमें से 9 लाख रुपये की जमीन स्व-अर्जित है जबकि विरासत में मिली संपत्ति 30 लाख रुपये की है। सिंह पर 1,44,300 रुपये देनदारी (ऋण) के रूप में हैं। 

इसे भी पढ़ें: Manipur Election 2022: निर्वाचन आयोग की टीम 2 दिवसीय दौरे पर मणिपुर गई

बीजेपी का घोषणापत्र जल्द होगा जारी 

महज प्रचार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का घोषणापत्र लगभग तैयार है जल्द ही इसे प्रकाशित किया जाएगा और यह जनोन्मुखी होगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का घोषणापत्र अधिक उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना, युवाओं को सशक्त बनाने जैसे सामाजिक क्षेत्रों के विकास, खेल के बुनियादी ढांचे में सुधार और जैविक और बागवानी उत्पादों के लक्षित उत्पादन को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि एक बैठक में टिकट उम्मीदवारों के संबंध में पार्टी के भीतर गलतफहमी को दूर किया गया है। उन्होंने आगे लोगों से अपील की कि वे हिंसा में शामिल न हों और जिसे चाहें वोट दें।  

सीएम के दाामद सबसे अमीर कैंडिडेट 

मणिपुर में चुनाव लड़ने वाले सबसे अमीर उम्मीदवार इमो के पास 5 करोड़ 10 लाख 94 हजार 917 रुपये की संपत्ति है। इमो की पत्नी अंजुबाला नोंगथोंगबाम और बिरेन सिंह की सबसे बड़ी बेटी के पास 2 करोड़ 13 लाख 20 हजार 21 रुपये की संपत्ति है।

प्रमुख खबरें

इस पाकिस्तानी का सच जान हिल जाएगा भारत! जल उठा ब्रिटेन

Uddhav Thackeray का Rahul Gandhi को दो टूक, बोले- कॉकरोच पार्टी के समर्थन में Jantar Mantar आएं

भारत के दुश्मन को किसने मारा? रूस-इजरायल ने हिला दी दुनिया

International Physics Olympiad 2026: कोलंबिया में भारतीय छात्रों का जलवा, 5 Gold Medals जीतकर रचा नया इतिहास