हिसार प्रशासन किसानों के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने पर राजी हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2021

हिसार (हरियाणा)। हिसार जिला प्रशासन ने 16 मई को यहां कोविड अस्पताल के उद्घाटन के बाद पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प को लेकर किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लेने पर सोमवार को राजी हो गया। जिला प्रशासन और विभिन्न किसान संघों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद इस आशय का फैसला लिया गया। किसान नेताओं ने दावा किया कि बैठक में किसानों की अन्य कई मांगें भी मानी गयी हैं।

इसे भी पढ़ें: धीमी है वैक्सीनेशन की प्रक्रिया! भारत में अब तक लगभग 20 करोड़ लोगों को कोरोना टीके की खुराक मिली

भाकियू के हरियाणा अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि प्रशासन के साथ बैठक में किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लिये जाने पर सहमति बनी और प्रशासन ने इस उद्देश्य से कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिये एक महीने का समय मांगा है।

प्रमुख खबरें

TMC के चुनाव चिह्न और नाम पर रोक, ममता खेमे ने आदेश को बताया गैरकानूनी

PM Modi के 76वें जन्मदिन पर Chhattisgarh में जले 1.5 करोड़ से अधिक मिट्टी के दीये

Faridabad में बंधक बनाकर फिरौती मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी