पेयजल समस्या को लेकर हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2022

जींद (हरियाणा)। हरियाणा के जींद जिले के दनौदा कलां गांव में पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने शुक्रवार को हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे कई घंटे यातायात प्रभावित हुआ। बाद में प्रशासन की सक्रियता से राजमार्ग खुलवाया जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल उपलब्ध न होने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण राजमार्ग पर दोनों तरफ काफी संख्या में वाहन फंस गए, जिसके चलते यात्रियों तथा वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: मारियुपोल के इस्पात संयंत्र से लोगों की निकासी का अभियान जारी: संयुक्त राष्ट्र

आखिरकार, जन स्वास्थय विभाग के जूनियर इंजीनियर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। जूनियर इंजीनियर के आश्वासन के बाद राजमार्ग खुलवाया जा सका। जन स्वास्थय विभाग के जेई ने बताया कि गांव में पाइपलाइन दबाई गई है, रास्ते में पाइपलाइन में दिक्कत आ गई, जिसके कारण आपूर्ति देने में परेशानी आ रही है। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन को ठीक करवा दिया गया है, जिन लोगों के कनेक्शन नहीं हुए हैं, उन्हें भी जल्द कनेक्शन दे दिए जांएगे।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा