मारियुपोल के इस्पात संयंत्र से लोगों की निकासी का अभियान जारी: संयुक्त राष्ट्र

UN
Pixabay free license

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि यूक्रेन में रूसी बलों से घिरे बंदरगाह शहर मारियुपोल और अजोवस्तल इस्पात संयंत्र से आम लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए तीसरा निकासी अभियान जारी है। विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि तीसरा निकासी अभियान जारी है।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि यूक्रेन में रूसी बलों से घिरे बंदरगाह शहर मारियुपोल और अजोवस्तल इस्पात संयंत्र से आम लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए तीसरा निकासी अभियान जारी है। विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि तीसरा निकासी अभियान जारी है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ ने कहा कि लक्ष्य मारियुपोल और अजोवस्तल इस्पाल संयंत्र में फंसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को निकालने का है।

इसे भी पढ़ें: रेखा ने सुनाया अपनी ज़िंदगी का सबसे दर्दनाक किस्सा, कहा - 'मैं छटपटाती रही लेकिन फिर भी उसने मेरे साथ गलत करना बंद नहीं किया'

गुतारेस के मुताबिक, मंगलवार को खत्म हुए पहले निकासी अभियान के तहत अजोवस्तल संयंत्र से 101 और इसके आसपास के क्षेत्रों से 59 आम नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने बताया कि बुधवार रात पूरे हुए दूसरे निकासी अभियान के तहत मारियुपोल और इसके आसपास के इलाकों से 320 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र के शक्तिहीन होने के साथ, अब सबसे बड़ा खतरा यूक्रेन में रूस की हार

गुतारेस ने रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों के साथ हुई अपनी बातचीत में मारियुपोल सहित अन्य क्षेत्रों से आम लोगों की निकासी को लेकर समझौते का मार्ग प्रशस्त किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़