हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है कश्मीर में 14वीं शताब्दी में बना दुर्गानाथ मंदिर

By नीरज कुमार दुबे | Oct 08, 2022

श्रीनगर में कई ऐतिहासिक मंदिर भी हैं जिनमें सदियों पुराना दुर्गानाथ मंदिर प्रमुख है। बताया जाता है कि 14वीं शताब्दी में इस मंदिर का निर्माण किया गया था और उस समय इसे शारदामत्ता मंदिर के नाम से जाना जाता था। सन् 1861 में डोगरा शासन के दौरान इस मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया था। हिंदुओं की आस्था के केंद्र इस मंदिर में आतंकवाद के दौर में भी पूजा पाठ होता रहा था और अब जब माहौल पूरी तरह सामान्य होने लगा है तो इस मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा है। खासतौर पर हिंदू पर्वों के दौरान यहां की रौनक देखते ही बनती है। अभी हाल ही में नवरात्रि पर्व के दौरान भी कश्मीर ही नहीं बल्कि भारत के अन्य भागों से भी लोग यहां पूजा अर्चना के लिए पहुँचे थे। कश्मीर घूमने आने वाले पर्यटक भी दुर्गानाथ मंदिर अवश्य आते हैं।

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा