Matrubhoomi: प्राचीन है भारतीय खेलों का इतिहास, जानिए कुश्ती से लेकर शतरंज तक की कहानी

By अंकित सिंह | Apr 08, 2022

खेलों को शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे शरीर और मन में ताजगी रहती ही है। साथ ही साथ मांसपेशियाँ सुगठित हो जाती है। जीवन में प्रसन्नता लाने के लिए भी खेलों का महत्व बहुत ज्यादा है। यही कारण है कि चाहे कोई भी समाज हो या कोई देश हो, सभी जगह खेलों को पर्याप्त महत्व दिया जाता है। बचपन से लेकर बड़े होने तक खेलकूद हमारे जीवन का एक आवश्यक अंग हो जाता है। खेलों का इतिहास बहुत ही पुराना है। लिखित रूप से सिंधु घाटी सभ्यता से पहले के खेलों के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन हड़प्पा और मोहनजोदड़ो में मिले अभिलेखों से इस बात की जानकारी हासिल हो ही जाती है कि इस दौरान भी खेलकूद की बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका रही होगी। प्राचीन काल में देखें तो खेलों को क्षत्रियों में काफी लोकप्रियता हासिल की। इसका सबसे बड़ा कारण तो यह था कि खेलों के जरिए हैं उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता था। तलवारबाजी, भला फेंकना, घुड़दौड़ और रथों की दौड़ भी प्राचीन भारत में बेहद ही लोकप्रिय थे। आज हम आपको भारत में खेले गए प्राचीन खेलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

तीरंदाजी: भारत के इतिहास में लिखे तीरंदाजी बेहद ही पुराना है। रामायण और महाभारत काल में भी तीरंदाजी हुआ करती थी। तीरंदाजी को क्षत्रियों को प्रशिक्षण देने के लिए खूब इस्तेमाल किया जाता था जोकि धीरे-धीरे खेल में तब्दील हो गया। रामायण में बाल काल में हमने देखा कि किस तरीके से राम अपने भाइयों के साथ तीरंदाजी खेल खेला करते थे। तीरंदाजी को लेकर गुरुकुल में इसकी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती थी। 

इसे भी पढ़ें: Matrubhoomi: क्या है भगवान शिव के त्रिशूल पर टिके दुनिया के सबसे प्राचीन शहर बनारस की अद्भुत कहानी?

खो-खो: भारत के इतिहास में खो-खो भी पुराना खेल है। यह मुख्य रूप से आत्मरक्षा, आक्रमण या प्रत्याक्रमण के कौशल को विकसित करने के लिए खोजा गया था। हालांकि धीरे-धीरे यह खेल में तब्दील हो गया। खो-खो आज भी भारत के कई हिस्सों में खेला जाता है।

कबड्डी: कबड्डी का इतिहास भारत से ही जुड़ा हुआ है। यह एक सामूहिक खेल होता है जो कि समाज में एकता को दर्शाता है। यह खेल लोगों में आत्मरक्षा या शिकार के गुणों को सिखाएं जाने के लिए भी किया जाता है। महाभारत में भगवान कृष्ण ने अपने साथियों के साथ कबड्डी खेला करते थे। अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाया जाना भी इसी खेल का एक उदाहरण है। 

सांप-सीढ़ी: आधुनिक भारत में ही नहीं, सांप-सीढ़ी प्राचीन भारत में भी एक प्रसिद्ध खेला था। यह खेल सारिकाओं या कौड़ियों के सहायता से खेला जाता था। वर्तमान में सांप सीढ़ी का जो खेल है उसका स्वरूप 13वीं शताब्दी में तैयार किया गया था यह खेल नैतिकता का पाठ पढ़ाता है। 

इसे भी पढ़ें: Matrubhoomi: क्या है पंचायती राज व्यवस्था का इतिहास और स्वशासन प्रणाली का असल लक्ष्य ? इसको कैसे मिला संवैधानिक दर्जा

शतरंज: शतरंज को दिमाग का खेल माना जाता है। इसकी आविष्कारक रावण की पत्नी मंदोदरी को माना जाता है। दावा किया जाता है कि मंदोदरी का उद्देश्य यह था कि रावण युद्ध में ज्यादा समय व्यतीत ना करें इसीलिए उन्होंने अपने पुत्र मेघदूत के साथ मिलकर इस खेल को प्रारंभ किया था। धीरे-धीरे यह खेल लगातार प्रसिद्ध होते गया। इसे चतुरआंग या चतुरंगी कहा गया। बाद में इसका नाम शतरंज दिया गया। 

पोलो- पोलो का इतिहास भारत से जुड़ा हुआ है। मुगल काल के दौरान यह चौगान के रूप से जाना जाता है। हालांकि उसके प्रारंभिक उत्पत्ति के बारे में कई प्रकार के दावे हैं। कुछ लोग यही कहते हैं कि इसकी खोज मणिपुर में हुई थी। फिलहाल मणिपुर में इंफाल पोलो मैदान दुनिया के सबसे पुराने मैदानों में से एक है।

इसे भी पढ़ें: Matrubhoomi: क्या है भगवान शिव के त्रिशूल पर टिके दुनिया के सबसे प्राचीन शहर बनारस की अद्भुत कहानी?

गिल्ली डंडा: गिल्ली डंडा भी भारत का प्राचीन खेल है। इसमें लकड़ी की छोटी सी गिल्ली बनी होती है पर हाथ में एक बड़ा ठंडा होता है। ज्यादातर यह खेल मकर संक्रांति के आसपास खेला जाता है। इस खेल का प्रचलन सिर्फ और सिर्फ भारत में ही है। लेकिन यह काफी मनोरंजक है। गिल्ली डंडा के आधार पर ही गोल्फ का आविष्कार हुआ था।

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच