By अनन्या मिश्रा | Aug 20, 2026
हर साल 20 अगस्त को भारत में सद्भावना दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती से जुड़ा है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य देश में राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा देना है। इस दिन लोगों को धर्म, भाषा, जाति और क्षेत्र से ऊपर उठकर सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया जाता है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, थीम और महत्व आदि के बारे में...
सद्भावना दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य धर्म, भाषा, जाति या क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी एकता और प्रेम को मजबूत करता है। राजीव गांधी ने देश के दूरसंचार, आधुनिकीकरण और युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी।
अलग-अलग विचार रखने वाले लोगों का सम्मान करना चाहिए।
धर्म, जाति और भाषा के आधार पर होने वाले भेदभाव से बचना चाहिए।
किसी विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।
जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।