बेंगलुरु में पकड़ा गया हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी, जुमे की नमाज के दौरान देता था धार्मिक उपदेश

By अंकित सिंह | Jun 07, 2022

बेंगलुरु में पुलिस प्रशासन को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत हिज्बुल मुजाहिदीन के एक के संदिग्ध आतंकवादी को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया है। इसको लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानें द्रने कहा कि जम्मू-कश्मीर के एक निवासी को कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर रही राज्य पुलिस। शहर में संदिग्ध आतंकवादियों को पनाह देने वाले व्यक्तियों और संगठनों की भी जांच चल रही है। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर के हथकरघा और हस्तशिल्प उद्योग को संकट से उबारने के लिए बड़ी पहल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तालिब हुसैन नामक संदिग्ध आतंकवादी को पांच जून को गिरफ्तार किया गया था। तालिब हुसैन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जम्मू-कश्मीर से भाग गया था। सुरक्षाबलों ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। वह बेंगलुरु में छिपा हुआ था। तालिब ने कथित तौर पर यहां श्रीरामपुरा की एक मस्जिद में शरण ली हुई थी और वह जुमे की नमाज के दौरान धार्मिक उपदेश दिया करता था। इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु से तालिब हुसैन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं