By अभिनय आकाश | May 13, 2024
मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई, जिससे 35 लोग घायल हो गए, जबकि 100 अन्य के दबे होने की आशंका है। पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, पंतनगर, घाटकोपर पूर्व में एक होर्डिंग गिरने से 54 लोगों के घायल होने की सूचना है और 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। खोज एवं बचाव जारी है।
बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी मौके पर बचाव कार्य के लिए पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि क्रेन और गैस कटर को भी बचाव अभियान के लिए मौके पहुंचाया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘घायलों को नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है।