स्पेन की मौजूदगी से विश्व कप में भारत का पूल कड़ा बन जाएगा : हॉकी कोच रीड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2022

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने शुक्रवार को कहा कि एफआईएच विश्व कप में भारत के पूल में स्पेन की मौजूदगी से लीग चरण ही चुनौतीपूर्ण बन गया है। विश्व में पांचवें नंबर की भारतीय टीम को अगले साल 13 से 29 जनवरी के बीच भुवनेश्वर और राउरकेला में होने वाले विश्वकप में इंग्लैंड (विश्व में नंबर छह), स्पेन (विश्व में नंबर आठ) और वेल्स के साथ पूल डी में रखा गया है। भारत ने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के अपने अभियान के दौरान इंग्लैंड को 4-4 से ड्रॉ पर रोका था जबकि वेल्स को 4-1 से हराया था।

लेकिन हम भी अच्छा खेल दिखा रहे हैं तथा विश्वकप में खेल के उस क्षण में बने रहना और खेल के प्रत्येक पहलू पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होगा।’’ विश्व कप से पहले भारत 30 अक्टूबर से छह नवंबर के बीच कलिंग स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग के मैच खेलेगा। भारत भुवनेश्वर में 2018 में खेले गए पिछले विश्वकप में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया था लेकिन रीड को इस बार इस रिकॉर्ड में सुधार की उम्मीद है। रीड ने कहा, ‘‘यह टीम चार साल पहले खेलने वाली टीम से पूरी तरह भिन्न है तथा इसको अलग तरह का अनुभव हासिल है।

हम विश्वकप को अपने दर्शकों के सामने खेलने के लिए तैयार हैं।’’ विश्व कप में पूल ए में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका को जबकि पूल बी में मौजूदा विश्व चैंपियन बेल्जियम, जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान को रखा गया है। नीदरलैंड, चिली, मलेशिया और न्यूजीलैंड पूल सी में हैं।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo के बिना बेदम दिखी Portugal Team, Mexico के खिलाफ नहीं कर सकी एक भी गोल

PSL में बड़ा Controversy, फखर जमां की चीटिंग पर मचा घमासान, एक गलती से हारी टीम.

Captain Hardik Pandya का बड़ा दिल, गर्लफ्रेंड Mahieka Sharma को गिफ्ट की 1.7 करोड़ की लग्जरी कार

Hanuman Jayanti 2026: दूर होगी हर समस्या, बस बजरंगबली को चढ़ाएं ये 5 चीजें