भारत ने टोक्यो ओलंपिक के लिए चुनी महिला हॉकी टीम, रानी रामपाल को मिली कप्तानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2021

बेंगलुरू। भारत ने 23 जुलाई से आठ अगस्त तक चलने वाले तोक्यो खेलों के लिये 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम चुनी जिसमें आठ खिलाड़ी ओलंपिक पदार्पण करेंगी जबकि इतनी ही अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और आठ खिलाड़ी 2016 रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल संभालेंगी। ओलंपिक में पदार्पण करने वाली आठ खिलाड़ी ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर, उदिता, निशा, नेहा, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी और सलीमा टेटे हैं। लालरेमसियामी टीम में जगह बनाने वाली मिजोरम की पहली खिलाड़ी हैं। टेटे ने ब्यूनर्स आयर्स में हुए 2018 युवा ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम की अगुआई की थी जिसने रजत पदक जीता था।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक में पदक के पांच प्रबल दावेदारों में भारत: पूर्व हॉकी कोच ओल्टमेंस

रियो ओलंपिक 2016 के बाद से महिला टीम का प्रदर्शन लगातार अच्छा ही होता गया जिसने इसी वर्ष एशियाई चैम्पियंस ट्राफी, 2017 एशिया कप और 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। टीम ने पहली बार 2018 महिला विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया। भारतीय महिला हाकी टीम के मुख्य कोच सोर्ड मारिन ने कहा, ‘‘इस टीम ने पिछले कुछ वर्षों में काफी कड़ी मेहनत की है और लगातार प्रगति की है। टीम में अनुभवी और युवा प्रतिभाओं का अच्छा मिश्रण है जो शानदार है। ’’ भारतीय महिला टीम ने 36 साल के लंबे अरसे बाद 2016 रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर इतिहास रचा था। इस समय टीम यहां भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में तैयारियों में जुटी है। टीम इस प्रकार है : गोलकीपर : सविता डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, उदिता मिडफील्डर : निशा, नेहा, सुशीला चानू पुखराम्बाम, मोनिका, नवजोत कौर, सलीमा टेटे फारवर्ड : रानी, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी।

प्रमुख खबरें

Delhi Rohini Building Collapse | निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

मुंबई: मशहूर के रुस्तम आइसक्रीम पार्लर का लाइसेंस निलंबित, परिसर में मिले चूहे और एक्सपायर्ड सामान

US-Iran Conflict | खाड़ी में फिर भड़की युद्ध की चिंगारी! अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर की बमबारी, ट्रंप बोले- युद्धविराम समाप्त

अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले रोके, 90 ठिकानों को बनाया गया था निशाना