Gurjant Singh ने लिया संन्यास, दो बार ओलंपिक में पदक जीतने वाली टीम का रहे अहम हिस्सा

By Kusum | Mar 28, 2026

हॉकी वर्ल्ड कप से पहले भारती पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड गुरजंत सिंह ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया है। भारत के लिए 2017 में डेब्यू करने वाले 31 वर्षीय गुरजंत ने 130 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 33 गोल दागे हैं। पिछले साल जून में आखिरी बार भारत के लिए खेलने वाले गुरजंत ने दिल्ली में हॉकी इंडिया सालाना पुरस्कारों के दौरान अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। 

गुरजंत के नाम सबसे तेज अंतर्राष्ट्रीय गोल दागने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने एफआईएच प्रो लीग 2020 में नीदरलैंड के खिलाफ 13 सेकंड में गोल दागा था। उन्होंने ये भी कहा कि वह घरेलू हॉकी और लीग खेलते रहेंगे, लेकिन कोचिंग के बारे में अभी सोचा नहीं है। गुरजंत ने कहा कि, मैंने पिछले जून के बाद से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी नहीं खेली है। इस साल हॉकी इंडिया लीग खेली और आगे भी खेलूंगा, लेकिन कोचिंग को लेकर अभी सोचा नहीं है। 

प्रमुख खबरें

UAE President से मिले PM Benjamin Netanyahu, Iran ने दौरे को बताया क्षेत्र के लिए खतरा

Thane में Pradeep Purnikar की हत्या पर भड़के Sanjay Raut, शिंदे गुट पर लगाए आरोप

जिस तरह से जवाब दिया...PM मोदी की डिग्री मामले में केजरीवाल की याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने बरकरार रखा 25 हजार का जुर्माना

South Korea के आरोपों पर भड़कीं Kim Yo Jong, कहा DMZ सीमा पर गोलीबारी हुई तो भुगतना होगा