भारत को अलविदा कहने का मन बना रही विश्व की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, जानिए इसकी वजह

By अनुराग गुप्ता | Apr 14, 2022

नयी दिल्ली। विश्व की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी होल्सिम लिमिटेड (Holcim Ltd.) भारत से अपना कारोबार समेटने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी का यह कदम मुख्य बाजारों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वैश्विक रणनीति का एक हिस्सा है। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि होल्सिम लिमिटेड ने अपनी दोनों सूचीबद्ध कंपनियों अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिटेड को बेचने वाली है। इतना ही नहीं होल्सिम लिमिटेड ने इन कंपनियों को सेल पर भी डाल दिया है। 

इसे भी पढ़ें: अमीर लोग ही ले सकेंगे अब नींबू का स्वाद, बाजार में एक नींबू की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप 

अडाणी और जेएसडब्ल्यू रेस में

अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट 'इकोनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट्स के मुताबिक, होल्सिम लिमिटेड अपना भारतीय व्यापार बेचने के लिए अडाणी ग्रुप और जेएसडब्ल्यू समेत कई कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है। आपको बता दें कि अडाणी ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ने हाल ही में सीमेंट के सेगमेंट में एंट्री ली है। ऐसे में दोनों कंपनियां होल्सिम द्वारा बेची जा रही सीमेंट कंपनियों को खरीदने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि शुरुआती दौर पर अभी बातचीत चल रही है।

प्रमुख खबरें

Aviation Sector में Adani-GMR की एंट्री का विरोध, IndiGo प्रमुख बोले- निष्पक्ष Competition के लिए यह खतरनाक

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत