लिवरपूल को शुरुआती मैच में नापोली के खिलाफ करना पड़ा हार का सामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2019

पेरिस। गत चैंपियन लीवरपूल ने चैंपियन्स लीग में खिताब के बचाव के अपने अभियान की शुरुआत मंगलवार को नापोली के खिलाफ हार के साथ की जबकि पेनल्टी किक पर मौका गंवाने के कारण चेल्सी को भी वेलेंसिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लीवरपूल ने पिछले सत्र में भी 0-1 की हार के साथ शुरुआत करने के बाद छठी बार यूरोपीय कप का खिताब जीता था और इस बार भी सेन पाउलो में टीम को अपने पहले मैच में 0-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें: ला लीगा फुटबॉल लीग में बेनजेमा के दो गोल से जीता रियाल मैड्रिड

लीवरपूल को अपने अगले मैच में आस्ट्रिया के चैंपियन साल्सबर्ग का सामना करना है जिसने किशोर फारवर्ड एर्लिंग ब्राट हालेंड की हैट्रिक की बदौलत गेंक को 6-2 से हराया। पिछले साल की यूरोपा लीग चैंपियन चेल्सी को भी ग्रुप एच में वेलेंसिया के खिलाफ अपने ही मैदान पर 0-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी। मैच का एकमात्र गोल 74वें मिनट में डेनी पारेजो की फ्री किक पर रोड्रिगो मोरेना ने किया।

इसे भी पढ़ें: कतर के खिलाफ मैच ड्रा होने के बाद कोच इगोर ने भारतीय फुटबॉल टीम को दी ये सलाह

चेल्सी को मुकाबला बराबर करने का मौका मिला जब डेनियल वास के हैंडबाल करने पर टीम को पेनल्टी मिली। रोस बार्कलो की 87वें मिनट में ली गई पेनल्टी किक हालांकि बार से टकराकर बाहर निकल गई। ग्रुप एच के एक अन्य मैच में पिछले साल सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले अयाक्स ने लिली को 3-0 से हराया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह