दक्षिण अफ्रीका की आम चुनाव में ANC की सत्ता पर पकड़ बरकरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2019

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के आम चुनाव में भले ही अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के बहुमत में कमी आयी है लेकिन उसने सत्ता पर पकड़ बनायी हुई है जबकि दो अन्य दलों के वोट बढ़े हैं। शुक्रवार को मतगणना शुरू हुई। दक्षिण अफ्रीका में अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली है जिसके तहत मतदाताओं को राष्ट्रपति या प्रांत प्रमुखों को नहीं बल्कि देश और उसके नौ प्रांतों में विधानसभाओं की अगुवाई के लिए पार्टी को चुनना होता है। 

विश्लेषकों में इस बात पर सहमति है कि एएनसी को इस साल के प्रारंभ में जैकब जुमा के साथा साइरिल रामफोस को राष्ट्रपति नियुक्त करने से मतदाताओं का विश्वास हासिल हुआ। जुमा और उनके मंत्रिमंडल के भ्रष्टाचार के मामलों में घिरने के बाद लोगों के मोहभंग होने के बाद भी ऐसा नतीजा आ रहा है। कुल डाले गये वोटों में 58 फीसद वोटों के साथ सत्ता में लौटी एएनसी ने वेस्टर्न केप छोड़कर सभी प्रांतों में सबसे अधिक वोट हासिल किये। वेस्टर्न केप में डेमोक्रेटिक एलायंस ने अपनी सत्ता बरकरार रखी है।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में गिरजाघर की छत ढहने से 13 लोगों की हुई मौत 

पिछला विपक्ष डीए कुल डाले गये वोटों का 28 फीसद वोट हासिल कर संसद में आधिकारिक रूप से विपक्ष बना रहा। इकोनोमिक फ्रीडम फाइटर्स , इनकाथा फ्रीडम पार्टी और फ्रीडम फ्रंट प्लस के उभार से विश्लेषक भी चकित हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA