दक्षिण अफ्रीका में गिरजाघर की छत ढहने से 13 लोगों की हुई मौत
अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। क्वा-जुलु नटाल प्रांत के आपात सेवा के प्रवक्ता रॉबर्ट मैककेंजी ने ट्वीट किया की ऐसी त्रासदी नहीं देखी। 13 लोगों की मौत हुई है और 16 लोग का इलाज चल रहा है।
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी शहर डरबन के पास स्थित एक गिरजाघर में प्रार्थना के दौरान छत ढह जाने से 13 लोगों की मौत हो गयी और 16 लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
The roof of a church collapsed during mass near the eastern South African city of Durban, killing 13 people, officials said on Friday.#SouthAfrica #churchhttps://t.co/btFwrWEapl
— CGTN Africa (@cgtnafrica) April 19, 2019
इसे भी पढ़ें: मस्जिद हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने न्यूजीलैंड जाएंगे प्रिंस विलियम
घटना बृहस्पतिवार शाम उत्तर डरबन के डलांगुबो शहर में हुई। भारी बारिश के बाद गिरजाघर की छत ढह गयी। प्रांतीय पारंपरिक मामलों के विभाग के प्रवक्ता लेनॉक्स मबासो ने कहा की बीती रात भारी बारिश के कारण इमारत की छत ढह गयी। अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। क्वा-जुलु नटाल प्रांत के आपात सेवा के प्रवक्ता रॉबर्ट मैककेंजी ने ट्वीट किया की ऐसी त्रासदी नहीं देखी। 13 लोगों की मौत हुई है और 16 लोग का इलाज चल रहा है।
अन्य न्यूज़