Holi 2025 Recipes: इस होली पर बनाएं शुगर-फ्री गुजिया, डायबिटीज मरीज जमकर इसे खाएंगे, नोट करे रेसिपी

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 11, 2025

होली का त्योहार बिना पकवान के अधूरा माना जाता है। इस दिन गुजिया, मठरी और ठंडाई पी जाती है। जब बात गुजिया की आती हैं, तो मजा ही आ जाता है। लेकिन जो शुगर मरीज होते हैं उनको गुजिया का सेवन करने परहेज करते हैं, लेकिन इस होली पर आप भी घर पर ही शुगर फ्री गुजिया बनाकर त्योहार का तुत्फ उठा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं शुगर फ्री गुजिया बनाने की रेसिपी।

गुजिया का कवर बनाने के लिए-

-गेहूं का आटा – 1 कप

- रागी (nachni) आटा – ½ कप (फाइबर से भरपूर)

- देसी घी – 2 टेबलस्पून

- गुनगुना दूध – आटा गूंथने के लिए

गुजिया की स्टफिंग के लिए-

- नारियल का बूरा – ½ कप

- कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता – ¼ कप

- खजूर (डेट्स) – ½ कप (बारीक काट लें, चीनी की जगह इस्तेमाल होगा)

- मखाने – ½ कप (भूनकर पीस लें)

- इलायची पाउडर – ½ टीस्पून

- चिया सीड्स या अलसी के बीज – 1 टेबलस्पून (ओमेगा-3 के लिए)

शुगर फ्री गुजिया बनाने की विधि

- सबसे पहले आप गेहूं औ रागी के आटे में घी डालकर अच्छे मिक्स कर लीजिए।

- इसके बाद गुनगुने दूध में गूंथ लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

- अब स्टफिंग बनाने के लिए आप एक पैन में  हल्का सा घी डालकर मखाने, नारियल और कटे हुए मेवे भून लें। खजूर के छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इस मिश्रण मे मिला लीजिए।

- फिर इसमें इलायची पाउडर और चिया सीड्स डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

- गुजिया बनाने के लिए आप आटे की छोटी लोई बनाकर बेल लें और तैयार स्टाफिंग फिल कर लें।

- अब आप गुजिया सांचे की मदद से स्टफिंग को फिल करके गुजिया बना लें।

- इसके बाद आप घी में डीप फ्राई या फिर एयर फ्रायर में 180°C पर 12-15 मिनट तक बेक करें या इसके अलावा आप तवे पर हल्का घी लगाकर सेंक लें।

यह लीजिए आपकी बिना चीनी, बिना मैदा और कम घी में बनी गुजिया तैया है। यह गुजिया डायबिटीज फ्रेंडली हैं, जो ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ने देती है। 

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग