Rajasthan में होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

राजस्थान में मंगलवार को रंगों का त्योहार होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और लोगों ने एक दूसरे पर रंग और गुलाल डाल कर तथा गले मिलकर खुशी का इजहार किया तथा रंगोत्सव की शुभकामनायें दी। होली का उल्लास सड़कों से लेकर मंदिरों तक देखा गया। बडी संख्या में युवा अपने दोस्तो के साथ समूह बनाकर सडकों पर दुपहिया वाहनों पर सवार होली के रंगीन कपडों में सीटी बजाये, गाते होली का आंनद लेते दिखाई दिये। वहीं कॉलोनियों में महिलाएं और बच्चे एक दूसरे पर गुलाल और रंग के साथ साथ पिचकारियों से दिनभर होली खेलने का आंनद लेते रहे।

खासाकोठी होली महोत्सव में युवाओं में त्योहार को लेकर खासा क्रेज दिखा। राजस्थानी धुनों पर पर्यटक डांस करते दिखे। जोधपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने पैतृक गांव कैथूनीपोल में लोगों के बीच होली खेलने पहुंचे। इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे और लोकसभा अध्यक्ष के साथ होली खेली।

मुख्यमंत्री निवास पर मंगलवार को आए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों एवं आमजन ने मुलाकात कर उन्हें होली तथा धुलंडी की शुभकामनायें दी। गहलोत ने सभी की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए उन्हें भी इस पावन अवसर की बधाई दी। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए गहलोत का आभार व्यक्त किया कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर के न्यू सांगानेर रोड मानसरोवर में आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत की।

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Kaur ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, तीनों प्रारूपों से इस्तीफा

Rahul Gandhi को री-लॉन्च करने के लिए Congress फैला रही अराजकता, BJP नेता Sambit Patra का तीखा वार

Voter List विवाद पर Parliament से ECI तक INDIA Bloc का विरोध मार्च, हिरासत में विपक्ष के कई नेता

ऐसा भी क्या प्रोटोकॉल? गोद में 11 हफ्ते का बेटा...हेलीकॉप्टर की सीढ़ियों पर गिरते-गिरते बचीं उषा वेंस, कोई भी सैनिक हिला तक नहीं