भारत की इन जगहों पर नहीं मनाया जाता होली का त्योहार, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

By अनन्या मिश्रा | Mar 01, 2023

होली का त्योहार लगभग हर जगह धूमधाम से मानाया जाता है। यह रंगों का त्योहार होने के साथ ही साथ दिलों को जोड़ने वाला भी त्योहार है। जहां एक ओर लोग-एक -दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं, तो वहीं दूसरी ओर सारी कड़वाहट को मिटाकर एक दूसरे के गले लगते हैं। अपनों के साथ रंगो से खलने की खुशी और स्वादिष्ट व्‍यंजनों का लुत्‍फ हर किसी में उत्साह जगा देता है। होली में हर जगह रौनक दिखाई देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसी भी जगहें हैं। जहां पर यह त्योहार नहीं मनाया जाता है। इसके पीछे सदियों से कुछ मान्यताएं चली आ रही हैं। जिनका आज भी पालन किया जाता है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी जगह हैं। जहां पर होली का त्योहार नहीं मनाया जाता। 

आपको जानकार हैरानी होगी कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में दो ऐसे गांव हैं, जहां पर होली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। इन दोनों गांवों में करीब 150 साल से होली नहीं मनाई गई है। क्विली और कुरझान गांव के लोगों का मानना है कि यहां स्थित देवी त्रिपुर सुंदरी को शोर-शराबा नहीं पसंद है। आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी के मिलन के कारण इसे संगम स्थल भी कहा जाता है। लेकिन यहां पर रहने वाले लोग देवी त्रिपुर सुंदरी के लिए शोर-शराबे वाले त्योहारों को मनाने से परहेज करते हैं।

इसे भी पढ़ें: कान्हा की नगरी में ऐसे मनाई जाती है होली, जानिए क्यों पूरे विश्व में फेमस है ब्रज की होली

गुजरात

गुजरात में आपको कल्चर देखने के लिए मिलेगा। साथ ही गुजरात अपने आप में ही एक रंगीला राज्य है। लेकिन यहां पर होली वाले दिन एक गांव में सन्नाटा रहता है। गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित रामसन गांव में होली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। बताया जाता है कि इस गांव में करीब 200 साल से होली का त्योहार नहीं मनाया गया है। माना जाता है कि इस गांव को कुछ संतो ने श्राप दिया था। जिसके कारण यहां के लोगों ने होली मनाना बंद कर दिया। लोगों का मानना है कि अगर वह होली का त्योहार मनाएंगे तो संतो के श्राप से कुछ अनहोनी हो सकती है। 

तमिलनाडु

साधारण तौर पर देखा जाए तो दक्षिण भारत में बहुत कम लोग होली का त्योहार मनाते हैं। जबकि उत्तर भारत में होली की धूम देखने वाली होती है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। जबकि इस दिन दक्षिण भारत के लोग मासी मागम का स्वागत करते हैं। यह एक पवित्र दिन माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन पूर्वज नदियों, तालाब और पानी के टैंकों में डुबकी लगाने के लिए धरती पर आते हैं। 

झारखंड

बता दें कि झारखंड बोकारो के एक गांव में भी होली त्योहार नहीं मनाया जाता है। इस गांव में पिछले 100 साल से होली नहीं मनाई गई है। इस गांव का नाम दुर्गापुर है। कहा जाता है कि इस गांव के राजा के बेटे की मृत्यु होली वाले दिन हुई थी। उसके बाद राजा की भी मौत होली वाले दिन हुई थी। मरने से पहले राजा ने अपनी प्रजा को होली का त्योहार न मनाने का आदेश दिया था। जिसके बाद से इस गांव में होली का त्योहार मनाना बंद हो गया। बताया जाता है कि अगर इस गांव के लोगों को होली खेलनी होती है तो उन्हें दूसरे गांव जाना पड़ता है।

प्रमुख खबरें

Patna Coaching Firing Controversy | मशहूर शिक्षक Khan Sir को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक

Ranthambore National Park में सफारी के दौरान कैंटर के ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे पर्यटक, चालक और वाहन पर लगा प्रतिबंध

लखनऊ में नाबालिग लड़कियों के लापता होने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब, DCP को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

Odisha | Kangana Ranaut की फिल्म Bharat Bhagya Vidhata की स्क्रीनिंग में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले-साहस और कर्तव्य की प्रेरणा