महाकाल के आंगन में उड़ा रंग-गुलाल, कोरोना के चलते पुलिस के साये में मनाई जा रही मध्य प्रदेश में होली

By दिनेश शुक्ल | Mar 29, 2021

भोपाल। कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार को देशभर में धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। वही मध्य प्रदेश में परम्परा के मुताबिक होली खेलने की शुरुआत उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के आंगन से हुई। यहां भस्मारती में पुजारियों ने भगवान को अबीर-गुलाल लगाया और मंदिर में जमकर होली खेली। वहीं, प्रदेश के अधिकांश नगरों में कोरोना के चलते पुलिस के साये में होली का पर्व मनाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने की पेट्रोल-डीजल को जीएसटी दायरे में लाने की माँग

इसके अलावा इंदौर, भोपाल सहित प्रदेश के 12 शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते शनिवार रात 9.00 बजे से सोमवार सुबह 6.00 बजे तक लॉकडाउन रहा। इस दौरान सीमित संख्या में लोगों को होलिका दहन की अनुमति दी गई। इसी अनुसार कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए रविवार शाम को लोगों ने होलिका दहन किया। वहीं, सोमवार को पुलिस के साये में होली का पर्व मनाया जा रहा है। शासन-प्रशासन  की घर में होली मनाने की अपील का पालन करते हुए अधिकांश लोग घरों में ही रंग-गुलाल खेल रहे हैं। सड़कों पर भीड़ नहीं जुट पाए, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किये हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात और हुड़दंगियों पर नजर बनाए हुए है।

इसे भी पढ़ें: ग्वालियर-चंबल संभाग में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन सख्त, कार्यवाही के निर्देश

इस बार कोरोना के चलते होली पर सार्वजनिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया गया है और लोगों से घरों में होली मनाने की अपील की गई है। भोपाल-इंदौर में सभी मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। केवल सडक़ों पर पुलिस के अलावा केवल वे लोग ही दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ रहा है। बड़े-बुजुर्ग घरों में रंग-गुलाल लगाकर होली खेल रहे हैं, जबकि मुहल्ले में बच्चे पिचकारियां लेकर एक-दूसरे पर रंग उड़ा रहे हैं। हालांकि, ग्रामीण अंचलों में जमकर होली खेली जा रही है। यहां किसी को कोई रोक-टोक नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार