न्यूयॉर्क, वाशिंगटन में मोदी के कार्यक्रमों के दौरान प्रस्तुति देंगी हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी मिलबेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगले हफ्ते होने वाली अमेरिका की पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री एवं गायिका मैरी मिलबेन न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी में होने वाली उनके कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगी। शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। अफ्रीकी मूल की अमेरिकी नागरिक मिलबेन (38) राष्ट्रगान ‘जन गण मन...’ और ‘ओम जय जगदीश हरे...’ के गायन को लेकर भारत में काफी लोकप्रिय हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, मिलबेन 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (यूएनएचक्यू) के ‘नॉर्थ लॉन’ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।अभिनेत्री ने कहा, “मैं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी, (संयुक्त राष्ट्र में भारत की) स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज और न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका में उनके पहले कार्यक्रम में स्वागत करने को लेकर उत्सुक हूं।”

अमेरिकी संसद की संचालन समिति ने मिलबेन को आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री मोदी की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान उनके विभिन्न कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया है। वह 23 जून को वाशिंगटन डीसी स्थित रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग और इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में यूनाइटेड स्टेट्स इंडियन कम्युनिटी फाउंडेशन (यूएसआईसीएफ) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी व अन्य आमंत्रित सदस्यों के सामने प्रस्तुति देंगी। मिलबेन को अगस्त 2022 में भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसी के साथ वह स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुति के लिए आमंत्रित की जाने वाली पहली अमेरिकी और अफ्रीकी-अमेरिकी कलाकार बन गई थीं।

प्रमुख खबरें

AAP MP Sanjay Singh का आरोप, Jaunpur में कागजों पर चल रहे 5 सरकारी स्कूल

Rajnandgaon Police पर हत्या की जांच के दौरान दो भाइयों से मारपीट का आरोप

Raipur IGKV ने रद्द की BSc Agriculture परीक्षा, पेपर लीक के बाद अब सितंबर में होगी

Supreme Court पहुंचे पत्रकार Abhishek Upadhyay, गाजियाबाद पुलिस की FIR को चुनौती दी