Sweden Quran Burning: Swedan में एक बार फिर जलाई गई पवित्र कुरान, संसद के बाहर घटना को दिया गया अंजाम

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2023

स्वीडन में मुस्लिमों की पवित्र किताब कुरान को जलाने की एक और घटना सामने आई है। दो लोगों ने स्टॉकहोम में संसद के बाहर कुरान को फिर से जला दिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दो व्यक्तियों सलवान मोमिका और सलवान नजेम ने पहले पवित्र पुस्तक को लात मारी और फिर उसे बंद करने से पहले उसके पन्नों में आग लगा दी। इस घटना में शामिल दोनों वही थे जिन्होंने जून के महीने में स्टॉकहोम की मुख्य मस्जिद के बाहर इसी तरह की शरारत की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने सोमवार को संसद के बाहर एक विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी, जिसमें उत्तेजित प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर मुस्लिम पवित्र पुस्तक को जलाने की योजना बनाई। 

इसे भी पढ़ें: Islam के खिलाफ क्या शुरू हो गई है सबसे बड़ी जंग? कुरान जलाने के लिए लंबी लाइन

पड़ोसी मुल्क डेनमार्क सरकार विदेशी दूतावासों के सामने कुरान एवं अन्य धार्मिक पवित्र पुस्तकों की बेअदबी की घटनाओं को अवैध बनाएगी। डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने यह जानकारी दी। रासमुसेन ने देश के सार्वजनिक प्रसारक ‘डीआर’ से साक्षात्कार के दौरान कहा कि पवित्र ग्रंथों को जलाने की घटनाएं ‘‘उस दुनिया में केवल विभाजन पैदा करने का काम करती है, जिसे वास्तव में एकता की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी

Mahadev App से सट्टेबाजी में 94400 करोड़ रुपये की कमाई, ED ने कोर्ट को बताया

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया