मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में रेडियो स्कूल के माध्यम से घर पर ही हो रही पढ़ाई

By दिनेश शुक्ल | Jun 13, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना काल के दौरान आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थीयों के लिए रेडियो के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधिया चलाई जा रही है। कोरोना संकंट काल में पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे इसके लिए लिए राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा प्रारंभिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे है। शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े आदिम जाति क्षेत्रों में शैक्षिक जन जागरूकता के लिए, आदिम जाति कल्याण विभाग से सहयोग प्राप्त किया गया है। जिसके अनुसार आदिम जाति कल्याण विभाग के  वन्या सामुदायिक रेडियो केन्द्रों से भी रेडियो स्कूल कार्यक्रम का प्रसारण विगत 8 जून से प्रारंभ किया गया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बाद बदला जा सकता है भारत के ‘ब्रेन ड्रेन’ को ‘ब्रेन रेन’ में- प्रो. राज नेहरू

इस प्रसारण के पूर्व इन केन्द्रों से स्थानीय बोलियों में कार्यक्रम से संबंधित जानकारी प्रसारित की जाती है, जिससे स्थानीय पालक इस कार्यक्रम से परिचित होकर बच्चों की पढ़ाई को निरन्तर रखने के लिए जुड़ रहे हैं।  प्रदेश के अनेक गाँवों और मोहल्लों में इस कार्यक्रम को सुनने के लिए स्थानीय स्तर पर रेडियो को लाउड स्पीकर से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों के साथ ही गांव के बड़े-बुजुर्ग और अन्य परिजन भी इस कार्यक्रम का लाभ उठा रहें हैं।

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti का बड़ा आरोप, पैसे लेकर नौकरी बाँट रही Omar Abdullah Government, पिछले दरवाजे से दी गईं 25 हजार नौकरियां

हम आपकी आधी उम्र तक भी नहीं पहुँच पाए: Pawan Khera ने Dharmendra Pradhan को NEET मृतकों के नाम गिनाए

Bankim Chandra Chatterjee Birth Anniversary: Vande Mataram के रचयिता Bankim Chandra Chatterjee, जिनकी कलम ने फूंकी थी क्रांति की मशाल

Shangarh Travel Trip: हिमाचल की सैंज वैली का ये गांव है जन्नत, बेहद कम बजट में मिलेगा सुकून