मध्य प्रदेश में होमगार्ड के जवानों को मिलेगा नियमित मानदेय, गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने की घोषणा

By दिनेश शुक्ल | Jun 09, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब होमगार्ड के जवानों को अब प्रतिमाह नियमित रूप से मानदेय का भुगतान होगा।  गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में होमगार्ड के जवानों ने सराहनीय कार्य किया है। उनके कार्य और सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने उनकी सेवा अवधि को छ: माह बढ़ाने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। साथ ही होमगार्ड के जवानों को प्रतिमाह नियमित रूप से मानदेय का भुगतान भी होगा। डॉ. मिश्रा ने मंगलवार को एसडीईआरएफ मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित ऑफिसर्स मेस के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी पूरे विश्व के लिए प्रेरणा पुरुष है- धरमलाल कौशिक

गृह मंत्री ने कोरोना संकट काल में पूर्ण समपर्ण के साथ कार्य करने वाले 30 सिविल डिफेंस वालिंटियर्स को सम्मानित भी किया। उन्होनें कहा कि यह वालिंटियर्स नहीं कोरोना वॉरियर्स है। संकट की इस घड़ी में सभी ने जीवन सुरक्षा के लिये उत्कृष्ट कार्य किया गया है।इस दौरान मंत्री डॉ. मिश्रा ने सभी सम्मानित वालिंटियर्स को ट्रेकसूट भेंट किये। इस अवसर पर होमगार्ड डीजी अशोक दोहारे, एडीजी एसडीईआरएफ डी. सी. सागर, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड संतोष जाट एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े