गृह मंत्री अमित शाह का दावा, 5 अगस्त से अब तक कश्मीर में एक भी गोली नहीं चली

By अंकित सिंह | Sep 17, 2019

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दावा किया कि 5 अगस्त 2019 से 17 सितंबर तक, इस दौरान कश्मीर में एक भी गोली नहीं चलाई गई। कोई जान नहीं गई। कश्मीर पूर्ण शांति के माहौल के साथ खुला है। उन्होंने दावा किया कि 370 और 35A हटाने के बाद, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करने के बाद पूरी दुनिया लामबंद होकर चट्टान की तरह भारत के आत्मरक्षा के अधिकार को प्रमाणित करती है तब भी हमें बड़ा गौरव होता है कि भारत ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। 

इसे भी पढ़ें: ''एक भाषा एक देश'' का विरोध करने वाले क्षेत्रीय हितों से ऊपर उठकर नहीं सोचते

AIMA के 46वें Convention कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि 2013 का दृश्य मुझे याद है, भ्रष्टाचार चरम पर था, सीमाओं की सुरक्षा का कोई ठौर ठिकाना न था, आंतरिक सुरक्षा चरमाराई थी, महिलाओं की सुरक्षा ताक पर थी, प्रधानमंत्री को कोई प्रधानमंत्री मानता ही नहीं था, तब लोगों को लगता था कि देश किस दिशा में बढ़ रहा है

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह